Pregnancy

क्या आप जानते हैं प्रेगनेंसी के दौरान ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लाभ ??

प्रेगनेंसी हर महिला के जीवन की एक महत्वपूर्ण अवस्था है, जिसमें महिला के साथ-साथ होने वाले शिशु के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है | इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान आराम और आहार दोनों ही महत्वपूर्ण है परंतु इसके साथ-साथ जरूरी है ब्रीदिंग एक्सरसाइज |

यदि आप प्रेग्नेंट है तो अपने डॉक्टर की सलाह के बिना कोई भी एक्सरसाइज ना करें क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान कुछ एक्सरसाइज मां और बच्चे दोनों के लिए नुकसानदायक होते हैं |

ब्रीदिंग एक्सरसाइज

  1. ब्रीदिंग एक्सरसाइज मां और होनेवाले शिशु दोनों के लिए फायदेमंद है | इससे बच्चे को ऑक्सीजन मिलती है और उसका सही विकास हो पाता है |
  2. यदि गर्भवती महिला प्रतिदिन ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें तो लगातार बदलने वाले मूड, मॉर्निंग सिकनेस, मितली आना जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है |
  3. गर्भवती महिलाएं ब्रीदिंग एक्सरसाइज करके अपने शरीर और दिमाग की नसों को संतुलित कर सकती हैं | इससे हार्मोन संतुलित रहते हैं और महिलाएं भावनात्मक रूप से मजबूत होती हैं , जो कि डिलीवरी के दौरान उनके ब्लड प्रेशर संबंधित समस्याओं से बचने के लिए बहुत जरूरी है |

Share post: facebook twitter pinterest whatsapp